
मेघालय की राजधानी शिलॉग में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।जिसे सुनकर आपके रौंगटे खड़ें हो जाएंगे। शिलांग में एक शख्स ने अपनी एक्स वाइफ के नवजात बच्चे की हत्या करवा दी। बच्चा सिर्फ 3 सप्ताह का था और उसकी पसलियों को तोड़ दिया गया। इसके बाद उसे पानी भरी बाल्टी में डुबो दिया गया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक मामला शिलॉग के मिशन कम्पाउंड इलाके का है। यहां स्थित एक्स वाइफ के घर में एक नकाबपोश व्यक्ति जबरन घुस गया। उसने बच्चे को अपने कब्जे में लेने के लिए मां को काफी प्रताड़ित किया। पुलिस ने बताया कि बच्चे की चींखने की आवाज सुनकर उसकी नानी जाग गई। उन्होंने देखा कि बच्चे की मां फर्श पर लहू-लुहान पड़ी है। बच्चा गायब था।
उन्होंने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया और छानबीन के बाद बच्चे की लाश पानी भरे बाल्टी से बरामद की। पुलिस ने बताया कि इस मामले में जिसे गिरफ्तार किया गया है उसका कई क्रिमिनल रिकॉर्ड हैं। वो किडनैपिंग के मामले में कई साल जेल की सजा काट चुका है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |