प्यार ने ऊंच-नीच देखता है, न ही अमीरी गरीबी। एक राजकुमारी के आम आदमी से प्यार करने की कहानी फिल्मों में तो आपने देखी होगी, लेकिन अब जापान में यह वास्तविक जीवन में यह साकार हो गई है। जापान की राजकुमारी (Princess Of Japan) माको अपने प्रेमी कोमुरो के साथ रहने के लिए न्यूयॉर्क पहुंच गई हैं। जापान के अगले राजा युवराज फूमिहितो (King Crown Prince Fumihito) की सबसे बड़ी बेटी और सम्राट नारूहितो की भतीजी माको को यहां किराए के एक बेडरूम के फ्लैट में रहना होगा।

माको और उनके पति कोमुरो जेएफके हवाई अड्डे से निकलते समय अपना सामान खुद उठाए नजर आए। कोमुरो यहां एक निजी कानूनी फर्म में करते हैं। 30 वर्षीय माको को एक आम आदमी से विवाह करने पर राजकुमारी का दर्जा व शाही सुविधाओं का त्याग करना पड़ा था। राजकुमारी माको (princess mako) ने शाही दर्जा छोडऩे के एवज में मिलने वाला 8.90 लाख डॉलर का मुआवजा लेने से इनकार कर दिया था। इस विवाह का भी काफी विरोध हुआ।