/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/06/05/A-1622868763.jpg)
कोरोना वायरस ने लाखों लोगों की जिंदगी छीन ली है। इस भयावह स्थिति में कई कॉर्पोरेट कंपनियां अपने कर्मचारियों और उनके परिजनों की भलाई के लिए कई कदम उठा रही है। टाटा स्टील और टाटा मोटर्स के बाद अब कोटक महिंद्रा ग्रुप ने कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले कर्मचारियों को परिजनों को बड़ी राहत दी है।
Kotak Mahindra Group ने कंपनी के अपने 73,000 कर्मचारियों के लिए कोविड परोपकारी नीति का ऐलान किया है। इसके मुताबिक, 1 अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2022 के अंदर कोरोना से जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिजनों को कंपनी अगले 2 साल तक कर्मचारी के लास्ट सैलरी के बराबर फुल सैलरी (CTC) देती रहेगी।
कोविड से जान गंवाने वाले कंपनी के कर्मचारियों के परिजनों को जून, 2021 से अगले 2 साल तक पूरी सैलरी मिलेगी। कंपनी 2 साल तक फुल सैलरी कोविड से जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिजनों को तो देगी है, साथ ही अन्य किसी बीमारी या दूसरे कारण से मरने वाले कर्मचारेयों को परिजनों को भी 2 साल तक पूरी सैलरी मिलेगी।
कोटक महिंद्रा ग्रुप ने कहा कि मृक कर्मचारियों के परिजनों को FY21 का बोनस भी मिलेगा और उन्हें मृत कर्मचारी की पत्नी और उसके नाबालिग बच्चे वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी की हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी का लाभ उठा सकेंगे। इसके साथ ही कंपनी ने अपने कर्मचारियों को इलाज के लिए कई अन्य सुविधाएं देने का ऐलान किया है। कंपनी सभी करमचारियों और उनके परिजनो को कोविड वैक्सीन लगवाएगी।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |