गाय (Cow) दुनिया में बहुत ही पवित्र जानवर मानी जाती है। भारत देश में इसे एक देवी की तरह की पूजा जाता है। भारत ही एक ऐसा देश है जहां गाय (Cow) को मां का दर्जा दिया गया है। जिसे यहां गौमाता (gau maata) के नाम से भी पुकारते हैं। इसी तरह से एक आजादी से पहले जमाना था जिसमें अंग्रेजों ने गाय को लेकर बहुत ही गंदी राजनीति करी थी।


इतिहासों में बताया जाता है कि मुस्लिम शासन के समय गौवध अपवादस्वरूप ही होता था। अधिकांश शासकों ने अपने शासन को मजबूत बनाने और हिन्दुओं में लोकप्रिय होने के लिए गौवध (cow slaughter) पर प्रतिबंध लगाए थे। अंग्रेजों ने भारत में गौवध को बढ़ावा दिया। अपने इस कुकर्म पर पर्दा डालने के लिए उन्होंने मुस्लिम कसाइयों की नियुक्ति बूचड़खानों में की थी।

तब से मुस्लिम गाय का मांस (Beef) का व्यापार करते आ रहे हैं। लेकिन अभी लोगों की यह विचारधारा है कि मुस्लिम जानबूझ कर गाय का मांस खाते हैं और गाय की हत्या करते हैं लेकिन दरअसल सच यह है कि अंग्रेजों की यह करामात है। आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत देश से 10 गुना ज्यादा गाय का मांस विदेशों में खाया जाता है।