/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/04/03/Crime1-1617424868.jpg)
कर्नाटक में एक बहुत हैरान कर देने वाली घटना घटित हुई है। धर्म के नाम पर लोगों ने की लोगों को मौत का घाट उतारा है। इस बार भी एक धर्म के कारण एक शख्स जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। एक 23 साल का लड़का दूसरे धर्म की लड़की के साथ बस में सफर करने की एक बहुत बड़ी गलती कर दी है। इस गलती का खामियाजा अपनी जान पर खेलकर चुकाना पड़ा है।
मेंगलुरु से बेंगलुरु जा रही बस में सफर करने के पर कुछ लोगों ने लड़के को बेरहमी से पीटा और कई बार चाकू से वार किए हैं। शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। मेंगलुरु पुलिस कमिश्नर शशि कुमार ने आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़का और लड़की एक अप्रैल को बस से सफर कर रहे थे।
लड़का और लड़की दोनों क्सालमेट भी हैं। बस से नीचे उतारने के बाद युवक को पीटा गया और जब लड़की ने उसे बचाना चाहा तो उसे भी पीटा। फिलहाल लड़का अस्पताल में भर्ती है और हालत स्थिर है। लड़की ने पुलिस को बताया कि वह बेंगलुरु जा रही थी और उसका दोस्त उसकी मदद के लिए साथ जा रहा था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |