/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/02/12/sex-racket-1613112909.jpeg)
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पुलिस ने एक घर में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस द्वारा ये कार्रवाई ट्रांसपोर्टनगर के आवासीय इलाके में की गई। इस छापेमारी में पुलिस ने महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। मामला थाना जनकपुरी क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर का है, जहां ड्रग इंस्पेक्टर डॉ डीपी सिंह के मकान में देह व्यापार का कारोबार चल रहा था। बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने कुछ समय पहले ही ट्रांसपोर्टनगर में ये मकान बनवाया था। नीचे के हिस्से में जिम चलता है। ऊपर के हिस्से ये धंधा चल रहा था। जांच में पता चला कि डाक्टर का परिवार सरकारी आवास में रहता है।
एस पी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि ट्रांसपोर्ट नगर थाना जनकपुरी स्थित डॉ डी पी सिंह के मकान में देह व्यापार चल रहा है। जिसके बाद सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी के साथ टीम बनाकर मकान पर छापेमारी की गई। दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि शनिवार दोपहर को सूचना मिली कि ट्रांसपोर्टनगर में डॉक्टर के मकान में गलत काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना जनकपुरी में FIR दर्ज कर ली गई है। मौके पर एक महिला के साथ तीन पुरुष आपत्तिजनक हालात में पाए गए। पकड़े गए आरोपियों में इंतजार निवासी खाताखेड़ी, आशु अरोड़ा, शुभम धीमान निवासी मोहल्ला जनकपुरी और कंबोह का पुल निवासी महिला शामिल हैं।
पुलिस रेड के दौरान एक ग्राहक भागने में सफल रहा। शेष 4 को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पाया गया कि पकडी गयी महिला को इंतजार नामक एक युवक ने पैसे के एवज में देह व्यापार करने के लिए ग्राहकों के पास लाया था। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि मौके से आरोपी डॉक्टर फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। शुरूआती जांच में सामने आया है कि डॉक्टर स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है, लेकिन वह किस जिले में तैनात है, इसकी जानकारी के बारे में पता लगाया जा रहा है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त इंतजार पुत्र मो0 हसन निवासी खताखेड़ी ,मंडी (दलाल),आशु अरोरा पुत्र रामकिशन निवासी जनकपुरी(ग्राहक) शुभम धीमान पुत्र सुरेश निवासी जनकपुरी(ग्राहक) महिला निवासी कम्बो पुल, मंडी है। जबकि अभियुक्त डॉ डी पी सिंह, निवासी टीपीनगर, जनकपुरी (मकान मालिक व ग्राहक)के गिरफ्तारी का प्रयास जारी है। गिरफ्तार किये गए सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |