तेलंगाना में एक युवक ने एक साथ दो लड़कियों के साथ शादी की। चेरला मंडल के एर्राबोरू गांव के दूल्हे मादिवी सतिबाबू ने दो लड़कियों सुनीता और स्वप्ना के साथ तालियों के बीच विवाह की रस्में पूरी कीं। शादी के न्यौता देने वालों को काफी पहले ही बांट दिया गया था, जिसमें दोनों दुल्हनों और उनके माता-पिता के नाम बताए गए थे।

ये भी पढ़ेंः शी जिनपिंग तीसरी बार बने चीन के राष्‍ट्रपति, राष्‍ट्रपति बने रहने के लिए खत्म कर दिया था ये नियम?


ऐसा नहीं था कि शादी बिना किसी हिचकिचाहट के हुई थी। दरअसल सतिबाबू का पहला प्यार स्वप्ना था। हालांकि वह दूसरी लड़की से शादी की बात सुनकर परेशान थी। इस बीच सतिबाबू ने जब कहा कि वह दोनों लड़कियों के साथ शादी करेंगे तो मामला आसानी से सुलझ गया। दोनों लड़कियों के माता-पिता को भी इससे कोई आपत्ति नहीं थी और उन्होंने रस्मों को आगे बढ़ाने का फैसला किया।

ये भी पढ़ेंः जानिए क्या है H3N2 वायरस, जो भारत में अब तक ले चुका है 2 की जान


दरअसल सतिबाबू और स्वप्ना स्कूली दिनों से प्यार में थे। ये दोनों लिवइन रिलेशनशिप में भी रहे और इस दौरान एक बच्ची का भी जन्म हुआ। स्वप्ना चेरला मंडल के दोषपल्ली गांव की रहने वाली थी। वहीं सातिबाबू एक साथ कर्नेपल्ली गांव की अपनी रिश्तेदार सुनीता के साथ भी रिश्ते में थे और यहां भी उन्हें एक बच्चा हो गया। दो लड़िकयों के साथ लिव-इन रिलेशनशिप और बच्चों के जन्म के बाद सतिबाबू को दोनों परिवारों के सवालों का सामना करना पड़ा। ऐसे में उन्होंने दोनों से शादी प्रस्ताव रखा और सभी की सहमति मिल गई। बता दें कि आदिवासी रीति-रिवाजों में एक पुरुष का दो महिलाओं से विवाह करना कोई नहीं बात है।