आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद (RJD supremo Lalu Prasad) के छोटे बेटे तेजस्वी यादव (tejashwi yadav) ने एक क्रिश्चियन लड़की राशेल (christian girl rachel) के साथ गुरुवार को विवाह किया। ऐसे में यादव समाज से बाहर जाकर एक क्रिश्चियन लड़की से शादी करना अब तेजस्वी के मामा साधु यादव (Sadhu Yadav) को बेहद नागवार गुजरा है, लेकिन अब तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य (tejashwi yadav sister rohini) ने अपने मामा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने साधु यादव (Sadhu Yadav) को कंस बताया है। साथ ही कहा कि रिश्ता निभाना है तो कृष्ण बनो।

शनिवार को रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने कहा कि कंस आज भी समाज में मौजूद हैं, ये बात इन्होंने साबित कर दी है। अगर रिश्ता निभाना है तो कृष्ण बनो, दुष्ट कंस के जैसा अन्यायी ना बनो। लिहाजा रोहिणी ने साधु मामा को कंस बताया है। गौरतलब है कि क्रिश्चियन लड़की से शादी करने को लेकर मामा साधु यादव (Sadhu Yadav) ने शुक्रवार को तेजस्वी यादव (tejashwi yadav) पर जमकर अपनी भड़ास निकाली और कहा कि ऐसा करके उन्होंने समाज के माथे पर कलंक लगा दिया है।

साधु यादव (Sadhu Yadav) ने कहा कि तेजस्वी ने क्रिश्चियन लड़की से शादी करके समाज के माथे पर कलंक लगा दिया। हमारा यदुवंशी समाज इस को स्वीकार नहीं करता है। तेजस्वी ने अपनी सभी बहनों की शादी यादव समाज में कराई मगर खुद क्रिश्चियन लड़की से शादी कर ली, जिसकी इजाजत हमारा समाज नहीं देता है। साधु यादव ने आगे तेजस्वी पर हमला करते हुए कहा कि उनका भांजा चाहता है कि चुनाव में यादव समाज आरजेडी के लिए वोट करें मगर उन्होंने यादव समाज की लड़की से शादी नहीं कर के इस लड़की से शादी करनी है।