/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/05/18/Tauktae-Cyclone-Mumbai-1621328589.jpg)
टाउते तूफान गुजरात तट से आया और इसका प्रभाव की राज्यों में देखा जा रहा है। इससे पहले यह तूफान देश के तटीय शहर मुंबई से होकर गुजरा। मायानगरी में 40 साल में पहली बार कोई इतना खतरनाक तूफान देखा गया है। इससे पहले इतना खतरना तुफान नहीं आया था। टाउते के चलते कई फ्लाइट्स रद्द की गई है। टाउ ते के कारण कमजोर मोबाइल नेटवर्क और बिजली कटौती का भी सामना करना पड़ा है।
महाराष्ट्रा में टाउ ते से कम से कम 6 लोगों की मौत हो चुकी है। टाउते मुंबई के तटीय क्षेत्रों से 120-130 किमी दूर से गुजरा है। बताया जा रहा है कि साल 1981 के बाद यह पहला मौका है, जब इतना भीषण तूफान मायानगरी के इतना खतरनाक तुफान आया है। बीएमसी अधिकारियों ने बताया कि तूफान के दक्षिण से उत्तर की ओर जाने के दौरान गुजरात की तरफ बढ़ते हुए दक्षिण मुंबई सबसे ज्यादा प्रभावित हुई।
मुंबई तट पर तूफान 120 नॉट्स की रफ्तार से चल रहा था। यह तूफान उत्तर-पश्चिमी दिशा में गुजरात की ओर बढ़ा और शहर में हवाओं की रफ्तार और तेज हो गई। तूफान की भयावहता से 479 पेड़ धराशाई हो गए और बिजली के गिरे हुए तार नजर आए हैं। तूफान का असर यह रहा कि दीवार गिरने की 26 अलग-अलग घटनाओं में 8 लोग घायल हो गए। इनके अलावा ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |