/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/09/12/1-1631462064.jpg)
तमिलनाडु को कोरोना मुक्त बनाने तथा संभावित तीसरी लहर को रोकने के लिए रविवार को पूरे राज्य में टीकाकरण का महा अभियान चलाया गया जिसके तहत 20 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण कर ना केवल पूरे देश में अपनी तरह की पहली मिसाल कायम की बल्कि अनूठा रिकॉर्ड भी बनाया।
एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में लोगों को टीकाकरण के डोज दिये जाने का यह पहला मामला है। संभवतह किसी भी राज्य में एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में टीके का डोज नहीं दिया गया है। राज्य में पात्र लोगों को टीका देने के लिए रविवार को इस महा अभियान का आयोजन किया गया था जिसमें अब तक के सर्वाधिक लोगों का टीकाकरण किया गया। सरकार ने 18 साल से ऊपर के 20 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा था जिन्हें राज्य भर के 40,000 केंद्रों में सुबह 7.00 बजे से शाम 7.00 बजे तक टीके का डोज दिया जाना था।
लेकिन इस दौरान उम्मीद से कहीं अधिक साढ़े चार बजे तक 20.11 लाख लोगों को टीका लगाया गया जिसका श्रेय टीकाकरण के महत्व को लेकर सरकार की ओर से चलाये गये जागरुकता अभियान को दिया जा रहा है। स्वास्थ्य सचिव डॉ जे राधाकृष्णन ने टीकाकरण केंद्रों में बड़ी संख्या में बड़ी संख्या में लोगों के भाग लेने लिए और सरकार को लक्ष्य को पार करने में मदद करने के लिए लोगों को धन्यवाद दिया।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |