/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/09/09/01-1631173976.jpg)
अफगान सरकार आने वाले दिनों में महिलाओं को भी सरकार में शामिल करेगी। तालिबान के प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद यह बातें कही है। तालिबान ने अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार की घोषणा की थी, जिसमें किसी भी महिला को मंत्री के तौर पर शामिल नहीं किया था।
मुजाहिद ने एक न्यूज चैनल से कहा, यह सरकार अंतरिम है। शरिया कानूनों के सम्मान के लिए महिलाओं हेतु पद होंगे। यह एक शुरुआत है, लेकिन हम महिलाओं के लिए सीटें तलाशेंगे। वे सरकार का हिस्सा हो सकती हैं। यह दूसरे चरण में होगा। उल्लेखनीय है कि काबुल के निवासियों ने देश के शासन में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग को लेकर काबुल के पश्चिमी भाग दश्ते बारची इलाके में विरोध प्रदर्शन किया।
बता दें कि तालिबान ने मंगलवार को अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार की घोषणा की थी, जिसमें किसी भी महिला को मंत्री के तौर पर शामिल नहीं किया था। इसके बाद से ही दुनियाभर में इस बात की आशंका जताई जा रही है कि तालिबान राज में अफगान महिलाओं की स्थिति और बदतर होने वाली है। साथ ही शरिया कानून के सरकार चलाने को लेकर भी कई तरह की आशंकाएं हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |