/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/09/11/1-1631344839.jpg)
अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों को निकले 10 दिन से ज्यादा हो गए हैं। अंतरराष्ट्रीय मडिया में इस बात की चर्चा लगातार हो रही है कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने जल्दबाज़ी में अपने सैनिकों को वहां से निकाला। ऐसा लग रहा है कि अमेरिका के इस फैसले का मज़ाक चीन भी उड़ा रहा है। दरअसल चीनी सरकार के एक अधिकारी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है, जहां तालिबान के लड़ाके अमेरिकी सेना के जहाज़ों का इस्तेमाल मौज मस्ती के लिए कर रहे हैं। हालांकि इस वीडियो के बारे में उन्होंने ये नहीं बताया है कि ये कब का है।
करीब 50 सकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अमेरिका के कई जंगी जहाज तंग हालात में खड़े हैं। इन्हीं जहाजों के पंखों में रस्सी बांध कर इसे झूला बना दिया गया है। वीडियो में तीन-चार तालिबानी लड़ाके झूला झूलते दिख रहे हैं। साथ ही हंसी ठहाके की आवाज़ें भी आ रही है। अमेरिकी सैनिकों के जाने के बाद ये वीडियो अफगानिस्तान के किस शहर में बनाया गया है इस बात की कोई जानकारी नहीं है।
वीडियो को ट्वीट करते हुए चीन के सरकारी अधिकारी झाओ ने लिखा है, ‘साम्राज्यों का कब्रिस्तान और उनकी युद्ध मशीनें। तालिबान ने अपने विमानों को झूलों और खिलौनों में बदल दिया है।’ उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
The graveyard of EMPIRES and their WAR MACHINES. Talibans have turned their planes into swings and toys..... pic.twitter.com/GMwlZKeJT2
— Lijian Zhao 赵立坚 (@zlj517) September 9, 2021
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |