/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/08/31/01-1630411341.jpg)
अफगानिस्तान में तालिबान का अमानवीय चेहरा सामने आने लगा है। अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद लोगों के साथ तालीबानियों के बर्बरतापूर्ण व्यवहार की कई तस्वीर देखने को मिली हैं। अब एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि तालिबानी लड़ाकों ने हाल ही में जश्न मनाया था। इस दौरान की गई गोलाबारी में कई बच्चों और लोगों की मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार पंजशीर घाटी में तालिबान और अफगानिस्तान के राष्ट्रीय प्रतिरोध मोर्चा के बीच कई दिनों से संघर्ष जारी था। तालिबान ने दावा किया कि उन्होंने पंजशीर घाटी पर नियंत्रण कर लिया है और अफगानिस्तान के राष्ट्रीय प्रतिरोध मोर्चा (एनआरएफए) को हराया है। तालिबान के एक कमांडर ने दावा किया कि अब हमारा पूरे अफगानिस्तान पर हमारा नियंत्रण है। संकटमोचक हार गए हैं और पंजशीर अब हमारे अधीन है।
हालांकि, तालिबान ने पंजशीर की स्थिति के बारे में कोई आधिकारिक संचार नहीं किया है। इस दावे के बाद काबुल में तालिबानियों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। जश्न के बीच जमकर गोलियां चलाईं गईं। इस बीच गोली लगने से कई लोग घायल हो गए और कुछ की मौत हो गई। इस घटना का विडियो भी सोशल मीडिया पर जारी किया गया है। जिसमें लोग अपने घायल परिजनों को लेकर अस्पताल भाग रहे हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |