/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/10/16/01-1602848030.jpg)
ताइवाना की राष्ट्रपति त्साई इंग वेन का भारत के प्रति फिर प्रेम झलका है। उन्होंने भारतीय चाय और चना-मसाला की तारीफ करते हुए ट्वीट किया है। इससे पहले उन्होंने ताजमहल की फोटो ट्वीट की थी।जानकारी के अनुसार ताइवान की राष्ट्रपति ने ट्वीट करके कहा कि उन्हें भारतीय खाना और चाय बहुत पसंद है। वह अक्सर चना मसाला और नान खाने के लिए भारतीय रेस्त्रां में जाती रहती हैं।
उन्होंनेे ट्वीट में कहा कि ताइवान भाग्यशाली है कि यहां पर कई भारतीय रेस्त्रां हैं और ताइवान की जनता उन्हें प्यार करती है। मैं खुद हमेशा चना मसाला और नान खाने के लिए जाती हूं जबकि चाय मुझे हमेशा मेरी भारत यात्रा के दिनों और जीवंत, विविध और रंगों से भरे देश की याद दिलाती है। आपकी पसंदीदा डिश कौन सी है? ताइवान की राष्ट्रपति के इस ट्वीट को बड़ी संख्या में लोग लाइक और री-ट्वीट कर रहे हैं।
ताजमहल की तस्वीर भी की थी ट्वीट जानकारी के अनुसार इससे पहले त्साई इन वेंग ने ताजमहल दौरे की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा कि भारत के हमारे मित्रों को नमस्कार, मुझे यहां (ट्विटर पर) फॉलो करने के लिए धन्यवाद। आपके शुभकामना संदेश मुझे आपके अविश्वसनीय देश में बिताए गए यादगार पलों की याद दिलाते हैं। आपके वास्तु चमत्कार, जीवंत संस्कृति और दयालु लोग वास्तव में अविस्मरणीय हैं। मुझे अपना वह समय बहुत याद आता है। उधर, ताइवान के विदेश मंत्री जोसफ वू ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि ताइवान के अस्तित्व को गंभीरता से लें। इससे न सिर्फ ताइवान को फायदा होगा बल्कि दूसरे देशों को भी मदद मिलेगी। उनके मुताबिक ताइवान कभी चीन का हिस्सा था ही नहीं। उ
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |