/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/12/20/kk-singh-1608473759.jpg)
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह फरीदाबाद के एक हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उनको दिल की बीमारी है। कुछ समस्या होने के बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया है। बेटियों के साथ के के सिंह की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई है।
सुशांत के पिता के दिल में कुछ समस्या के चलते एशियन हॉस्पिटल फरीबाद में हैं। कृपया उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करें। इस बीच सौम्यदिप्ता नाम के एक ट्विटर यूजर ने अपने ट्विटर पेज पर एक फोटो पोस्ट की और सुशांत की मौत के मामले को बंद करने की भी मांग की। उन्होंने लिखा सुशांत के पिता पटना में दर्ज एफआईआर में मुख्य शिकायतकर्ता हैं और उन्हीं दस्तावेज के आधार पर ने मामला दर्ज किया है। उन्हें दिल में समस्या हुई है और वे अस्पताल में भर्ती हैं। उनका तनाव बढ़ रहा है। सीबीआई को जल्द ही निष्कर्ष पर पहुंचना चाहिए।
सुशांत के पिता के के सिंह ने रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाफ जुलाई में पटना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। राजीव नगर पुलिस थाना प्रभारी योगेंद्र रविदास ने कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने इन लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अपनी शिकायत में सुशांत के पिता ने कहा है मेरा बेटा मई 2019 तक बॉलीवुड में बहुत अच्छा काम कर रहा था, तभी रिया चक्रवर्ती नाम की एक लड़की और उसके परिवार के सदस्य और अन्य लोग उसके संपर्क में आए ताकि वे उसके संपर्कों का उपयोग करके फिल्म इण्डस्ट्री में करियर बना सकें।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |