/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/09/15/01-1631689862.jpg)
ग्रहों के राजा माने जाने वाले ग्रह सूर्य कल यानी गुरुवार को अपनी राशि बदल कर दूसरी राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषियों की मानें तो ग्रहों का राशि परिवर्तन कई जातकों का जीवन प्रभावित करेगा। सूर्य देव कल गुरुवार को मध्यरात्रि 1 बजकर 12 मिनट कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में सूर्य 17 अक्टूबर को दोपहर एक बजकर 11 मिनट तक रहेंगे। वहीं बुध ग्रह 22 सितंबर को सुबह 8 बजकर 18 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करेगा। यह इस राशि में 27 सितंबर को सुबह 10 बजकर 29 मिनट पर वक्री होकर फिर से 1 अक्टूबर को मध्यरात्रि 2 बजकर 45 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद यह 18 अक्टूबर को रात 8 बजकर 50 मिनट पर मार्गी होकर 2 नवंबर को सुबह 9 बजकर 51 पर तुला राशि में प्रवेश करेगा।
इन राशि वालों को मिलेगी सफलता
मेष: मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन और बुधादित्य योग बेहद शुभ साबित होगा। इन लोगों को कामों में सफलता मिलेगी, धन-लाभ होगा। करियर शानदार रहेगा।
कर्क: कर्क राशि के जातकों को भी यह अवधि मालामाल कर देगी। इन लोगों को हर तरह के कामों में सफलता मिलेगी। साथ ही व्यक्तित्व का आकर्षण भी बढ़ेगा।
सिंह: सिंह राशि के जातकों को इस अवधि में अचानक कहीं से पैसा मिल सकता है. जिन लोगों की कुंडली में सूर्य अच्छी स्थिति में है, उनके लिए तो यह समय भाग्य चमकाने वाला है। बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है।
वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों का करियर अच्छा रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। पैसे आने के नए रास्ते बनेंगे।
धनु : धनु राशि के लोगों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा, जिन कामों के पूरा होने का इंतजार कर रहे थे, वो अब पूरे हो सकते हैं। प्रमोशन-इंक्रीमेंट मिल सकता है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |