Indonesia के पूर्व राष्ट्रपति की बेटी ने इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया है। इंडोनेशियन नेशनल पार्टी (PNI) की संस्थापक सुकमावती सुकर्णोपुत्री ने अपने 70वें जन्मदिवस पर धर्मपरिवर्तन किया है। सुकमावती सुकर्णोपुत्री (Sukmawati Soekarnoputri) इंडोनेशिया के पहले राष्ट्रपति सुकर्णो की बेटी हैं। उन्होंने इस्लाम धर्म का त्याग करते हुए हिंदू धर्म अपना लिया है। उन पर लंबे समय से इस्लाम का विरोध करने के आरोप लगते रहें हैं।

सुकमावती सुकर्णोपुत्री ने इंडोनेशिया के सबसे जयादा हिंदू आबादी (Hind People) वाले राज्य बाली में हिंदू धर्म अपनाया है। इस सकार्यक्रम में काफी कम लोगों को ही आने की इजाजत दी गई थी।

इंडोनेशिया के बाली के बाले आगुंग सिंगाराजा जिले में सुकमावती सुकर्णोपुत्री ने सुकर्णो हेरिटेज सेंटर में अपना धर्म परिवर्तन किया। सुकमावती का पूरा नाम दायाह मुतियारा सुकमावती सुकर्णोपुत्री है। वो इंडोनेशिया की पांचवी राष्ट्रपति मेघावती सुकर्णोपुत्री की छोटी बहन हैं।