
अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरोध में दिल्ली के शाहीनबाग में धरने को लेकर एकबार फिर से निशाना साधा है।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और बेगूसराय से सांसद सिंह ने इस धरने पर प्रश्नचिह्न लगाते हुए कहा कि अब यह सिर्फ आंदोलन नहीं रह गया है।
यह शाहीन बाग़ अब सिर्फ आंदोलन नही रह गया है ..यहाँ सूइसाइड बॉम्बर का जत्था बनाया जा रहा है।
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) February 6, 2020
देश की राजधानी में देश के खिलाफ साजिश हो रही है। pic.twitter.com/NoD98Zfwpx
सिंह ने एक वीडियो के साथ ट्वीट कर लिखा है, यह शाहीन बाग अब सिर्फ आंदोलन नहीं रह गया है..., यहां ‘सुसाइड बम्बर्स’ का जत्था बनाया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री यहीं नहीं रूके, बल्कि इस धरने के जरिए एक साजिश करने का भी आरोप लगाया। सिंह ने ट्वीट कर आगे लिखा, देश की राजधानी में देश के खिलाफ साजिश हो रही है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए के खिलाफ किया जा रहा धरना पूरे देश में चर्चित है।
बिहार के बेगूसराय के सांसद सिंह इन दिनों शाहीन बाग के धरने को लेकर लगातार निशाना साध रहे हैं।पिछले दिनों धरना स्थल के समीप एक युवक को गोली चलाने और फिर पुलिस द्वारा उसे आप कार्यकर्ता बताए जाने को लेकर भी सिंह ने ट्वीट कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए लिखा था, ‘‘आग लगाने वालों को कहां खबर है कि रुख अगर हवाओं ने बदला तो राख वह भी होंगे।’’
अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |