अब तक तो सेलेब्रिटीज, फिल्म स्टार्स, स्पोट्र्स पर्सन सोशल मीडिया पर अपने जलवे बिखेर प्रशंसकों की सुर्खियां बटोरते रहे हैं, लेकिन तुर्की  (Turkey) में इससे अलग ही ट्रैंड सामने आया है। इस्तांबुल  (Istanbul)  में एक बेसहारा श्वान (Stray dog boji) इन दिनों सोशल मीडिया सेंसेशन बना हुआ है। यह न केवल बसों, मेट्रो और ट्रेन में सफर करता नजर आ जाता है बल्कि आमजन की तरह सीढिय़ों और लिफ्ट का भी इस्तेमाल करता है। आलम यह है कि हर कोई इसके मूवमेंट को मोबाइल में कैद करके वायरल कर देता है।

मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार बोजी (Stray dog boji) काफी समझदार बताया जाता है। लगता है जैसे उसे शहर के सभी रूट पता है। इसी कारण है वह पब्लिक ट्रांसपोर्ट (Stray dog boji in Bus) का इस्तेमाल सटीकता से करता है। वैसे इस्तांबुल में बोजी को ट्रैवल करते देख अब यहां के लोगों को हैरानी नहीं होती, लेकिन यह दुनिया के लोगों के लिए किसी अजूबे से कम नहीं है। खास बात यह है कि बोजी सडक़ पर चलते समय सभी नियम फॉलो करता है। वह मेट्रो (Stray dog boji in metro) में सफर से पहले सुरक्षा जांच भी करवाता है।

बोजी, सिवास कैंगल और शेफर्ड की क्रॉस ब्रीड है। बताया जाता है कि उसे पैदल चलना पसंद नहीं है। शायद इसी कारण वह पब्लिक ट्रांसपोर्ट का सहारा लेता है।बोजी से जुड़ी फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। लेकिन वह कब से इतना स्मार्ट हुआ इसकी किसी को जानकारी नहीं। लेकिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करने वाले ज्यादातर लोग उसको अच्छे से जानने लगे हैं। उसके हर मूवमेंट पर नजर रखते हैं। जानकारी के अनुसार बोजी की प्रसिद्धि का आलम यह है कि उसके सोशल मीडिया पर सैकड़ों वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं। कई लोग उसके साथ सेल्फी लेते दिख जाएंगे। स्थानीय निकाय ने बोजी की लोकप्रियता देखते हुए उसका सोशल मीडिया अकाउंट भी बना दिया है। इसके जरिए वह लोगों से जुड़ा रहता है।