/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/06/11/01-1623403275.jpg)
दुनिया में कई रहस्यमयी जगहें हैं। ऐसी ही एक रहस्यमयी जगह मैक्सिको में है। दरअसल यहां के एक गांव को अंधों का गांव कहा जाता है। यहां इंसान से लेकर पशु पक्षी हर कोई अंधा है। वैसे गांव का नाम टिल्टेपक है। इस गांव में जोपोटेक जनजाति के लोग रहते हैं. इसे दुनिया के सबसे रहस्यमयी गांवों में एक माना जाता है।
कहते हैं कि इस गांव में जब कोई बच्चा पैदा होता है तो वो बिल्कुल ठीक होता है, लेकिन कुछ दिन बीत जाने के बाद उसकी आंखों की रौशनी चली जाती है और वो पूरी तरह से अंधा हो जाता है। इंसान तो इंसान यहां के अधिकतर जानवर भी अपनी आंखों की रौशनी खो देते हैं। गांव में रहने वाले लोग अपने अंधेपन की वजह एक रहस्यमयी पेड़ को मानते हैं। लावजुएला नाम के पेड़ को देखने के बाद इंसान ही नहीं, पशु पक्षियां भी अंधे हो जाते हैं। हालांकि, ऐसा गांव वालों का मानना है।
वैज्ञानिकों का मानना है कि लोगों के अंधेपन की वजह कोई पेड़ नहीं, बल्कि एक खतरनाक और जहरीली मक्खी है। खास किस्म की इस जहरीली मक्खी के काटने से लोगों के आंखों की रौशनी चली जाती है। बताया जाता है कि वर्तमान में इस गांव में करीब 100 झोपड़ियां हैं, जिसमें लगभग 400 लोग रहते हैं। हालांकि, इस गांव में कुछ लोगों की आंखों की रौशनी ठीक है, यही इन लोगों के जीने की आस भी है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |