यूपी के ललितपुर में नाबालिग से 28 लोगों की ओर से दुष्कर्म (rape case) करने के मामले में पुलिस ने जबरदस्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारियां करना शुरू कर दिया है। पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष (sp district president) तिलक यादव, बसपा जिलाध्यक्ष (bsp district president) दीपक अहिरवार और जेई महेंद्र दुबे को गिरफ्तार किया है।


यह भी पढ़ें— रावण या कुम्भकर्ण नहीं, ये राक्षस था रामायण का सबसे शक्तिशाली शख्स


इस मामल में पुलिस (police) ने अभी तक 7 लोगों को गिरफ्तार (arrest) किया है। पीड़िता के पिता समेत तीन लोगों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। आपको बता दें कि 11वीं में पढ़ने वाली नाबालिग पीड़िता ने अपने पिता सहित 28 लोगों पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था।

पीड़ित लड़की ने सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव, बसपा जिलाध्यक्ष दीपक अहिरवार, जेई महेंद्र दुबे समेत कई नामचीन लोगों पर भी दुष्कर्म करने के आरोप लगाए थे।