/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/09/10/dailynews-1631278594.jpg)
महाराष्ट्रा की राजधानी मुंबई के विले पार्ले से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक दामाद ने अपनी सास को खौफनाक मौत दी है। दामाद तीन साल से चेन स्नेचिंग की घटना में जेल में बंद था। इसकी 1 सितंबर को रिहाई हुई है। जेल से बाहर आते ही अपनी सास की हत्या कर उसके प्राइवेट पार्ट में बांस डाल घूसेड़ दिया। फिलहाल आरोपी दामाद को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि “उसने सास के सिर पर टाइलों से हमला करने और चाकू से वार करने के बाद, आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट में एक बांस डाल दिया और एक आंतरिक अंग को बाहर निकाल दिया। हमने छह दिन पहले आईपीसी की धारा 377 (अप्राकृतिक अपराध) को जोड़कर मामला दर्ज किया था।"
जानकारी मिली है कि घटना विले पार्ले (पूर्व) की है जहां महिला अपनी बेटी के साथ रहती थी। जेल से छूटने के बाद, आरोपी दामाद अपनी पत्नी से मिलने गया था। जब उसेस इस बात का पता चला कि लड़की ने किसी और से शादी कर ली है और वह गर्भवती भी है।
आरोपी ने आदमी ने अपनी पत्नी से अपने नए पति को छोड़ने के लिए कहा। हालांकि, अगले दिन जब वह उससे मिलने गया तो वह उस जगह से चली गई थी। उसने अपनी सास से उसके ठिकाने का पता लगाने की कोशिश की, जिसने उसे कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया। आरोपी ने अपनी सास के साथ मारपीट की और कई बार चाकू से वार किया। उसे एक दिन बाद पुणे से गिरफ्तार किया गया था।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |