/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/12/12/01-1639309628.jpg)
बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्व. सदानंद सिंह के पुत्र शुभानंद मुकेश (Shubhanand Mukesh Joins Jdu) अपने समर्थकों के साथ आज सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में शामिल हो गए। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राजीव रंजन (MP Rajeev Ranjan) सिंह उर्फ ललन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा (Umesh Kushwaha) की मौजूदगी में रविवार को यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित मिलन समारोह में मुकेश ने जदयू में शामिल होने की घोषणा की।
इनके साथ ही कांग्रेस छोड़कर आए शंभू सिंह पटेल (Shambhu Singh Patel) और प्रयाग सिंह कुशवाहा (Prayag Singh Kushwaha) भी जदयू में शामिल हुए। इसके बाद तीनों नेताओं को बारी-बारी से पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिंह ने कांग्रेस छोड़कर आए सभी नेताओं का दल में स्वागत करते हुए कहा कि मुकेश के पिता स्व. सिंह की इच्छा थी कि उनके पुत्र विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी में शामिल हो। मुकेश यदि पहले दल में शामिल हुए होते तो वह आज कहलगांव से पार्टी के विधायक रहते।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से पहले बिहार की क्या दुर्दशा थी यह किसी से छुपा नहीं है। बिहार को पहले लोग बीमारू प्रदेश के रूप में जानते थे, लेकिन कुमार (Nitish Kumar) के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद से जो चहुमुखी विकास हुआ है, उसकी प्रशंसा आज देश में हो रही है। इस मौके पर नीतीश सरकार में जदयू कोटे के मंत्री श्रवण कुमार, संजय झा, अशोक चौधरी, विधान पार्षद नीरज कुमार के साथ ही पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। जदयू में शामिल होने के बाद मुकेश, पटेल और कुशवाहा मुख्यमंत्री आवास गए और मुख्यमंत्री कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने शामिल हुए नेताओं का पार्टी में स्वागत किया।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |