
असम की 12 साल की तीरंदाज शिवांगिनी गोहेन के साई केंद्र में दुर्घटनावश तीर लगने से घायल होने को राज्य तीरंदाजी संघ ने लापरवाही की घटना करार दिया है। संघ ने कहा कि शिवांगिनी बिना किसी की देखरेख में अभ्यास कर रही थी और यह घटना स्थानीय कोच और अधिकारियों की लापरवाही का नतीजा है।
ज्ञात हो कि यह घटना तब घटी जब भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के गुवाहाटी में क्षेत्रीय केंद्र के अंतर्गत आने वाले दखा देवी रासीवासिया कालेज में अभ्यास केंद्र में वह ट्रेनिंग कर रही थीं। घटना के बाद उन्हें दिल्ली ले जाया गया और एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।
गया था। जख्म काफी गहरा है इसलिए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दिल्ली रेफर
कर दिया गया।
ज्ञात हो कि शिवांगिनी स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) की ट्रेनी हैं लेकिन वह खेलो इंडिया गेम्स का हिस्सा नहीं हैं। साई के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें एयरलिफ्ट कर राजधानी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया। साई उनके इलाज का खर्च उठाएगा जिसमें हवाई यात्रा भी शामिल है।
अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |