/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/10/29/Jaan-Kumar-Sanu-Amey-Khopkar-1603957903.jpg)
बिग बॉस 14 लगातार विवादों में आ रहा है। हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने कंगना के मुबंई को पीओके बताने और विवादित बयानों को लेकर कंगना पर केस दायर किया है। इसी तरह से बिग बॉस के घर में कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू को शिवसेना बहुत ही जोर से फटकार लगाई है। क्योंकि जान ने मराठी भाषा के बारे में अपमानजनक बयान दिया था। जिसको लेकर बिग बॉस ने भी जान को लताड़ा है।
बिग बॉस में सिंगर जान कुमार सानू ने मराठी भाषा पर कमेंट किया था, जिससे मराठियों सहित मराहाष्ट्र सरकार और मनसे का भावनाएं आहत हुई। इसी कमेंट पर बिग बॉस ने जान को कनफेशन रूम में बुलाया और उनके कमेंट के लिए उन्हें फटकार लगाई थी। बिग बॉस ने जान को कहा कि हर कोई बराबर है और किसी को भी किसी समुदाय या धर्म के खिलाफ कुछ भी कहने का कोई अधिकार नहीं है। हर धर्म और समुदाय का सम्मान करना चाहिए। इस पर जान ने मराठी समुदाय माफी मांगी और कहा कि भविष्य में इस तरह की कोई गलती नहीं होगी।
दरअसल में बिग बॉस के घर में निक्की और राहुल की बढ़ती नज़दीकियों से जान चिढ़ गए थे और निक्की और राहुल दोनों ही मराठी में बात करते थे। इसी पर चिढ़े हुए जान ने उन्हें टोका और कहा कि वे मराठी में बात न करें। इसी के साथ जान ने दोनों को कहा कि मेरे सामने मराठी में बात ना करें, मेरे को चिढ़ होती है। इस कमेंट पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना(मनसे) के नेता अमेय खोपकर ने चैनल को धमकी दी कि वह शो की शूटिंग रुकवा देंगे।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |