/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/01/08/01-1610102725.jpg)
व्यक्ति के जन्म के दिन के अनुसार उसके व्यक्तित्व का पता लगाया जाता है। व्यक्ति की जन्मकुंडली भी ऐसे ही बनाई जाती है। कौनसे दिन औक कौनसी तारीख पर जन्म हुआ है इससे इंसान का स्वाभाव पर भी खास प्रभाव पड़ता है। आज शनिवार है और आज का दिन शनि देव को समर्पित होता है। बता दें कि शनिवार के दिन जन्मे लोगों पर वार और तारीख का असर पड़ता है।
शनिवार का दिन जन्में लोग मान्यताओं के अनुसार जीवन में उतार-चढ़ाव से भरा रहता है। इन लोगों को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन अंत में इनकी विजय जरूर होती है। संघर्ष बहुत करना पड़त है। ये लोग काफी क्रोधी स्वभाव के होते हैं। इनका खास बात होती है कि ये मेहनती स्वभाव के होते हैं। अपनी मेहनत के दम पर ये लोग सफलता हासिल कर लेते हैं।
शनिदेव मेहरबान
शनिवार के दिन जन्मे लोगों पर शनिदेव मेहरबान रहते हैं। इनके जीवन में परेशानियां आती तो हैं लेकिन शनिदेव की कृपा से परेशानियां दूर हो जाती हैं। किसी को बिना नुकसान पहुंचाएं सफलता हासिल करते हैं तो शनिदेव प्रसन्न रहते हैं और उनकी सभी तरह की परेशानियां दूर कर देते हैं लेकिन शनिदेव इनकी कई तरह से परीक्षा देते हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |