लोग हमेशा फिट रहने के लिए एक्सरसाइज करते हैं। क्योंकि यह शरीर को बीमारियों से बचाने के साथ ही ताकतवर, लचीला और एक्टिव बनाती है। एक्सरसाइज करने से प्लीजिंग हॉरमोन्स भी रिलीज होते हैं, जिससे फिजिकली एक्टिव रहने वाला व्यक्ति दूसरों की तुलना में ज्यादा खुश रहता है। लेकिन अब ट्रेंड बदल रहा है। जी हां, लोग अब एक्सरसाइज नहीं बल्कि सेक्सरसाइज को अपना रहे हैं जिससें फिटनेस के साथ ही रिलेशन में भी डबल फायदा होता है।

फिजिकल फिटनेस और सेक्स का आपस में गहरा रिस्ता है। स्टडीज से पता चलता है कि इससे व्यक्ति की सेक्स ड्राइव बढ़ती है। जो पुरुष फिजिकली एक्टिव रहते हैं उनकी बॉडी में टेस्टेसटेरोन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यही नहीं फिट रहने वाले व्यक्ति का उसके शरीर से एक अलग ही कनेक्शन होता है जो सेक्स डिजायर को बढ़ाने में मदद करता है।

अपने एक्सरसाइज रूटीन में ऐरोबिक्स को जरूर शामिल करें जैसे रनिंग, साइक्लिंग, जूम्बा और ब्रिस्क वॉकिंग। इससे न केवल आपके दिल की सेहत अच्छी रहती है बल्कि खून का संचार भी बढ़ता है। इससे शरीर के सभी अंगों तक खून तेजी से पहुंचता है और लोअर बॉडी पार्ट्स की मदद करता है। यही नहीं इनसे स्टैमिना बढ़ता है जो बेहतर सेक्स एक्सपीरियंस के लिए बेहद जरूरी है।

एक्सरसाइज रूटीन में ऐसी एक्सरसाइज भी करें जिनसे पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियां मजबूत हों। स्क्वैट्स इसके लिए एक अच्छा विकल्प हैं। इसके अलावा आप कीगेल एक्सरसाइज भी कर सकती हैं।

योगा से फ्लैक्सबिलिटी बढ़ती है, जिससे सेक्स एक्सपीरियंस बेहतर होता है। थोड़ा सा बेसिक योगा का अभ्यास करके भी आप अपने शरीर का लचीलापन बढ़ा सकते हैं।

अगर शरीर में ताकत होती है तो बेडरूम परफॉर्मेंस अपने आप निखरता है। इसके लिए आप बेंच प्रेस और डेड लिफ्ट्स का चुनाव कर सकते हैं। शुरुआत कम वजन के वेट से करें, जिसे धीरे-धीरे बढ़ाएं।

इसके अलावा अपने रूटीन में प्लैंक को भी शामिल करें। यह एक्सरसाइज पूरी बॉडी के लिए अच्छी होती है। 30 सेकेंड से एक मिनट का प्लैंक आपकी पूरी बॉडी को स्ट्रांग बनाएगा।