/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/09/13/????-????-1631519998.jpg)
कई लोग दुनिया में साइको होते हैं। वह कभी भी किसी के साथ कुछ भी कर देते हैं और लोग देखकर दंग रह जाते हैं। इस साइको हालातों में वह कई क्राइम कर देते हैं। हाल ही में एक साइको शख्स का मामला सामने आया जो वाकई हैरान कर देने वाला है। बता दें कि यह सीमन अटैक जिसे स्पर्म आतंकवाद भी कहा जाता है। इसका मामला है जिसने दुनिया को हिला कर रख दिया है।
अमेरिका के मैरीलैंड में एक सनकी शख्स ने एक महिला को सीमन से भरा इंजेक्शन लगा दिया। यह सब तब हुआ जब महिला एक सुपरमार्केट में थी और वह शख्स पीछे से आ गया। इसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया, इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हुआ है।
खबरों के मुताबिक 52 साल के सनकी शख्स का नाम थॉमस ब्रायन स्टेमन है और उसे एक सुपरमार्केट में देखा गया। इसी दौरान एक महिला भी वहीं मौजूद थी, वह शख्स पीछे से आया और महिला को पीछे से इंजेक्शन लगा दिया, सिरिंज चुभते ही जब महिला को दर्द हुआ और वह चीखने लगी। शख्स ने महिला से पूछा कि यह मधुमक्खी के डंक जैसा लगता है, है ना। इसके बाद वह शख्स वहां से भाग गया।
बता दें कि सीमन अटैक की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अमेरिका ही नहीं दक्षिण कोरिया में भी कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जब महिलाओं के ऊपर स्पर्म फेंके गए लेकिन आरोपी पर यौन अपराध के मामले नहीं दर्ज किए गए। कुछ दिन पहले दक्षिण कोरिया के नेताओं ने मांग की है कि 'सीमेन टेररिज्म' यानि वीर्य आतंकवाद को एक गंभीर सेक्स क्राइम माना जाए। इसके लिए वहां के नेता मौजूदा कानूनों में संशोधन की मांग कर रहे हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |