/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/12/09/.....-=-.-1607510936.jpg)
दुनिया में कोरोना वायरस से तो लोगों को मुक्ति मिली भी नहीं के इससे पहले आंध्र प्रदेश में एक और नई खतरनाक बीमारी ने जन्म लिया है। यह बीमारी आग की तरह फैल रही है। इसके बारे में अभी तक डॉक्टर्स और वैज्ञानिक पता नहीं लगा पाए हैं कि आखिर यह बीमारी है क्या, और किसी कारण से फैल रही है। यह बीमारी बहुत ही ज्यादा रहस्यमयी है। राज्य के एलुरु में फैली है। इस बीमारी के कारण अब तक एक व्ययक्ति की मौत हुई है। लेकिन इसके मामले बढ़ते ही जा रहे हैं।
डॉक्टरों ने बताया है कि अब तक कम से कम 550 लोग इस बीमारी के शिकार हो चुके हैं। दिन ब दिन इसके केस बढ़ते ही जा रहे हैं। वैसे इस रहस्यमयी बीमारी की जांच के लिए दिल्लीो स्थित एम्सब (AIIMS) के डॉक्टएरों को टीम भी लगी हुई है। जिन्होंने जांच में बड़ा खुलासा किया है कि इस रहस्यमयी बीमारी के मरीजों के खून में लेड और निकेल धातु के कण मिले हैं। हैरानी की बात तो यह है कि खून में इन धातु के कण कैसे विलय हो सकते हैं। और किस तरह से वायरस की तरह लोगों में फैल रहे हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |