/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/05/30/sbi-home-loan-at-low-interest-rate-1653904071.png)
देश के सार्वजनिक क्षेत्र का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। एसबीआई बहुत कम ब्याज दर पर लोन दे रहा है। बैंक की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, अगर कोई महिला लोन लेती है तो अन्य लाभों के अलावा वह रियायतों का लाभ भी उठा सकती हैं। यानी महिलाओं को कम ब्याज दर पर लोन मिलेगा। आपको बता दें कि ये होम लोन क्रेडिट स्कोर से लिंक है, यानी आपका क्रेडिट स्कोर जितना अच्छा होगा आप उतना अधिक लोन ले सकेंगे।
यह भी पढ़ें : स्वास्थ्य सेवाओं पर प्राथमिकता से ध्यान दे रही है अरुणाचल सरकारः खांडू
एसबीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकार देते हुए लिखा, 'एसबीआई होम लोन के साथ अपने सपनों का घर पाएं। 18 साल से लेकर 70 साल उम्र तक के लोग लोन ले सकते हैं। एसबीआई के नियमित होम लोन में फ्लेक्सीपे, एनआरआई होम लोन, गैर-वेतनभोगियों को लोन, डिफरेंशियल ऑफरिंग, प्रिविलेज, शौर्य और अपना घर शामिल हैं।'
जानिए नियम और शर्तें
निवासी: भारतीय
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 70 वर्ष
लोन की समय सीमा: 30 साल
भारतीय स्टेट बैंक 6.65 फीसदी वार्षिक दर से होम लोन दे रहा है।
यह भी पढ़ें : बांग्लादेश के रास्ते त्रिपुरा में ईंधन की आपूर्ति करेगा इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, जानिए बड़ी वजह
जानिए क्या हैं फायदे
- इसमें कम ब्याज दर है।
- इसकी प्रोसेसिंग फीस कम है।
- इसमें कोई इनडायरेक्ट फीस नहीं
- इसके लिए कोई प्रीपेमेंट चार्ज नहीं
- इसमें कोई छिपा हुआ चार्ज नहीं
- 30 साल तक चुका सकते हैं लोन
- इसके तहत ओवरड्राफ्ट के रूप में भी मिल रहा है होम लोन
- महिला ग्राहकों के लिए ब्याज दर और होगी कम
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |