कोरोना काल के इस दौर में अगर आप घर बैठे कोई बिजनेस शुरू करने की तैयारी कर कर रहे हैं या फिर आप कोई एक्सट्रा आमदनी की तालश में हैं तो आज हम आपको एक शानदार बिजनेस आइडिया के बारे में बताएंगे।

इसमें आप कम से कम 60,000 रुपये महीने तक की कमाई कर सकते हैं। ये मौका देश का सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया दे रहा है। दरअसल आप SBI की ATM फ्रेंचाइजी (SBI ATM Franchise) लेकर बेहतर कमाई कर सकते हैं। बैंक अपनी तरफ से कभी भी इस्तेमाल नहीं करता है। वो ATM के लिए फ्रेंचाइजी का इस्तेमाल करता है। फिर इन कंपनियों का ATM लागने का है।

अगर आप फ्रेंचाइजी लेने में रुचि रखते हैं तो कम से कम आपके पास 50-80 वर्ग फुट जगह होनी चाहिए। दूसरे ATM एटीएम से उसकी दूरी 100 मीटर होना जरूरी है। यह ऐसी जगह होनी चाहिए, जहां लोगों को दूर से दिखाई दे। 24 घंटे पावर सप्‍लाई होनी चाहिए इसके अलावा 1 किलोवाट का बिजली कनेक्‍शन रखना होगा। इस ATM  से हर दिन 300 ट्रांजैक्‍शन की क्षमता होनी चाहिए। ATM की जगह में छत होना चाहिए जो कि सीमेंटेंड हो। इसके साथ ही वी-सैट लगाने के लिए सोसायटी या अथॉरिटी से नो ऑब्‍जेशन सर्टिफिकेट होना जरूरी है।

आपके पास आईडी प्रूफ के लिए आधार कार्ड (Aadhaar Card), पैन कार्ड (Pan Card), वोटर कार्ड (Voter Card) होना चाहिए। इसके साथ ही एड्रेस प्रूफ के लिए राशन कार्ड या इलेक्ट्रिसिटी बिल होना जरूरी है। बैंक अकाउंट और पासबुक भी जरूरी है। फोटोग्राफ, ई-मेल आईडी, फोन नंबर दना होगा। GST नंबर की भी जरूरत पड़ेगी।

SBI ATM की फ्रेंचाइजी कुछ कंपनियां मुहैया कराती है। उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके आप अप्लाई कर सकते हैं। भारत में ATM लगाने का कॉन्ट्रैक्ट Tata Indicash, Muthoot ATM और India One ATM के पास है। इसके लिए आप इन सभी कंपनियों की वेबसाइट्स पर ऑनलाइन लॉगिन करके अपने ATM के लिए अप्लाई कर सकते हैं।