/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/09/18/saturn-jupiter-moon-triangle-in-sky-1631955881.jpg)
बृहस्पति, शनि और चांद मिलकर आसमान में दिलकश नजारा बनाने जा रहे हैं। यह इन तीनों त्रिकोण बनेगा जो काफी अद्भुत होगा जिसें आज को जरूर देख सकते हैं। यूं तो दोनों ग्रह बेहद चमकीले सितारे की तरह देखे जा सकते हैं लेकिन टेलिस्कोप से ये साफ-साफ नजर आ रहे हैं।
शनि और बृहस्पति एक-दूसरे से करीब 15 डिग्री की दूरी पर हैं। थ्रिलिस्ट के मुताबिक अगर आप इन्हें देखने की कोशिश करते हैं तो हाथ आगे बढ़ाकर मुट्ठी की चौड़ाई की डेढ़ गुना दूरी पर ये नजर आएंगे। शाम को सूरज ढलने के साथ ही यह त्रिकोण दिखेगा और आधी रात के बाद तक रहेगा। चांद और बृहस्पति एक दूसरे करीब रह चुके हैं।
चांद बृहस्पति के दायीं ओर नीचे और शनि और दायीं ओर रहकर त्रिकोण बना रहे हैं। इससे पहले चांद शनि के साथ कंजक्शन बना चुका है। इससे पहले 21 दिसंबर को धरती से ऐसा नजारा दिखा जो पिछले 400 साल से घटा नहीं था और 800 साल से दिखा नहीं था। धरती से देखे जाने पर बृहस्पति और शनि इतने करीब लग रहे थे मानो एक ही हों। दोनों ग्रहों के कारण ग्रेट कंजक्शन कही जाने वाली इस दुर्लभ घटना के गवाह दुनियाभर के लोग बने।
दावा किया जाता है कि किसी शख्स के जीवनकाल में यह घटना एक ही बार घटती है और तस्वीरों से पता चला कि इसे देखकर कोई भी दिल थामने को मजबूर हो जाए। क्रिसमस ट्री के पास कैलिफोर्निया के कार्डिफ स्टेट बीच पर खड़े लोग इस दुर्लभ घटना के गवाह बने। माना जाता है कि 2000 साल पहले इसी संयोग से तेज रोशनी पैदा हुई थी जिसे आज बेथलेहम स्टार या क्रिसमस स्टार कहा जाता है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |