/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/11/08/Samsung-galaxy-s22-ultra-1636368799.jpg)
दक्षिण कोरिया की टेक कंपनी सैमसंग Galaxy S22 सीरीज लॉन्च की तैयारी कर रही है। लेकिन इससे पहले ही इस शानदार स्मार्टफोन की तस्वीरें लीक हो गई हैं। कंपनी अब Galaxy Note सीरीज को खत्म कर रही है।
Galaxy S22 की जो तस्वीरें लीक हुई हैं उनमे S Pen का स्लॉट दिखाया गया है। Galaxy S22 Ultra काफी पॉपुलर हुआ था। लेकिन यह फोन काफी जबरदस्त रहने वाला है। हाल ही में एक व्यक्ति ने Galaxy S22 की कुछ तस्वीरें और डिटेल्स शेयर की हैं। इनमें बताया गया है कि कंपनी Galaxy S22, S22+ और Galaxy S22 Ultra लॉन्च करेगी। एस22 इन तीनों में सबसे महंगा स्मार्टफोन होगा और सिर्फ इस में ही एस पेन का स्लॉट दिया जा सकता है।
Galaxy S22 Ultra में कर्व्ड डिस्प्ले, पंचहोल सेल्फी कैमरा और 6.8 इंच की AMOLED स्क्रीन दी जा रही है। कंपनी इसमें 120Hz रिफ्रेश का सपोर्ट देगी। इसमें 4 रियर कैमरे दिए जा रहे हैं। इसमें प्राइमरी लेंस 108 मेगापिक्सल का होगा, दूसरा 12 मेगापिक्सलका अल्ट्रा वाइड लेंस होगा, जबकि 10 मेगापिक्सल का एक टेलीफोटो लेंस भी दिया जाएगा।
आपको बता दें कि सैमसंग 4 जनवरी 2022 को Unpacked इवेंट आयोजित करेगा। इस दौरान Galaxy S21 FE लॉन्च किया जाएगा. इसकी बिक्री 11 जनवरी से शुरू होगी। Galaxy S22 लाइनअप के लिए 8 फरवरी 2022 को भी एक Unpacked इवेंट आयोजित करेगी। इस दौरान कंपनी Galaxy S22, Galaxy S22 plus और Galaxy S22 Ultra लॉन्च करेगी। इसके साथ कंपनी वॉच भी लॉन्च कर सकती है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |