/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/11/09/samajwadi-perfum-1636457182.jpg)
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) 2017 के विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) से पहले समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) सरकार के 4 साल पूरे होने पर ‘समाजवादी परफ्यूम’ (Samajwadi Perfume) जारी किया था। लेकिन एकबार फिर नजदीक आने वाले हैं तो उन्होंने समाजवादी सुगंध नाम वाला यह परफ्यूम फिर से जारी किया है। सपा एमएलसी पुष्पराज जैन ने कहा कि इस परफ्यूम से 2022 में नफरत खत्म हो जाएगी। समाजवादी पार्टी के इस खास इत्र को सपा एमएलसी ने तैयार किया है।
सपा एमएलसी के मुताबिक इस इत्र को तैयार करने में दो वैज्ञानिकों ने चार महीने का समय लिया है। उनका कहना है कि इस इत्र को तैयार करने में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक से 22 प्राकृतिक इत्र का प्रयोग किया गया है। इससे निर्मित इत्र से समाजवाद की सुगंध आती है। भाईचारा महसूस होगा और कन्नौज की मिट्टी का भी इसमें उपयोग किया गया। उन्होंने बताया कि 22 खुशबुओं का इसलिए मेल किया गया क्योंकि नफरत की आंधी जो फैली हुई है उसे 2022 में इस परफ्यूम से दूर भगा देंगे। उन्होंने कहा कि 2024 के लिए भी एक इत्र तैयार किया जा रहा है जो नफरत की आंधी को दूर कर देगा।
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने समाजवादी परफ्यूम पर कहा कि ये हिंदुस्तान की खुशबू है। जो लोग देश में नफरत फैलाना चाह रहे हैं उन्हें उखाड़ फेंकने का काम करेगी। ये समाजवादी इत्र है, ये समाज को जोड़ने का काम करता है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |