
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध ने भारी तबाही मचा दी है। हाल ही में रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के परमाणु प्लांट पर कब्जा कर दिया है। इससे पहले रूस गोली बारी और बमबारी से प्लांट में आग लग गई थी। जिसे काबू में कर लिया गया है। लेकिन युद्ध की घमाघहमी के बीच एक बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसने सोशल मीडिया तहलका मचा रखा है।
#Courage does not come from weapons,
— Rupin Sharma (@rupin1992) February 28, 2022
courage is an ATTITUDE ??@ipsvijrk @arunbothra pic.twitter.com/d4MciPlFmw
सोशल मीडिया पर कई ऐसी तस्वीरें वायरल हुई हैं, जिसने लोगों को भावुक कर दिया है। लेकिन, इस वायरल वीडियो को देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं सुनसान सड़क पर एक बच्ची और जवान के बीच बहस हो रही है। अचानक मासूम बच्ची गुस्से में आ जाती है। बच्ची का एटीट्यूड देखकर लग रहा है जैसे जवान की उपस्थिति से वो काफी खफा है। बच्ची लगातार जवान को धमकाते रहती है। हालांकि, जवान बच्ची की हरकत पर कोई रिएक्शन नहीं देता है। कुछ समय बाद जवान वहां से वापस चला जाता है। देखें वीडियो...
वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दंग हैं। कुछ लोग इस वीडियो को रूस और यूक्रेन का बता रहे हैं। लेकिन, इस वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है? पूरी दुनिया की इच्छा है कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग जल्द से जल्द खत्म हो। क्योंकि, इस युद्ध में कई बेगुनाहों की मौत हो रही है। बच्चे अनाथ हो रहे हैं और लोग अपनों से बिछड़ रहे हैं।
वीडियो की सच्चाई...
वीडियो देखकर आप भी जरूर सोच में पड़ गए होंगे। लेकिन, लोग इस वीडियो को रूस और यूक्रेन का बता रहे हैं। लेकिन, जब इस वीडियो की जांच की गई तो सच्चाई कुछ और ही सामने आई। यह वीडियो साल 2012 का है। जब Palestine के लोग israeli soldiers का विरोध कर रहे थे। इस वीडियो की चर्चा पूरी दुनिया में हुई थी। यह लड़की छोटे भाइयों के साथ प्रदर्शन कर रही थी। उसी दौरान उसकी बहस इजरायली सैनिकों से हुई थी। बच्ची बार-बार सैनिक पर अपनी मुट्ठी उठा रही है और सैनिक को मारने के लिए तैयार है। लेकिन, उसने ऐसा नहीं किया। तो आपको बता दें कि यह वीडियो रूस-यूक्रेन का नहीं है, लोग गलत तरीके से इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |