/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2023/03/24/safest-states-of-India-1679646478.png)
नई दिल्ली। हाल ही में देश के कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. इनमें दिल्ली, राजस्थान, मणिपुर, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य शामिल हैं जहां भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.0 मापी गई। इससे पहले मंगलवार रात को राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में था। आपको बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में अक्सर भूकंप आते रहते हैं, क्योंकि ये इलाका भूकंप के चौथे जोन में आता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि भूकंप के लिहाज से देश के सबसे सुरक्षित शहर कौन से हैं-
यह भी पढ़ें : आने वाले 15 साल में खत्म हो जाएगी दुनिया, इस टाइम ट्रैवलर ने किया चौंकाने वाला दावा
5 जोन में बांटा गया है
भारत में भूकंप से सबसे सुरक्षित इलाकों को जानने से पहले आपको भूकंप के जोन के बारे में लेना चाहिए। भूकंप के लिहाज से भारत को 5 जोन में बांटा गया है। इसमें भूकंप के खतरे के हिसाब से इलाकों को रखा गया है। भूकंप से सबसे ज्यादा खतरा जोन-5 के इलाकों को है, वहीं सबसे कम खतरा जोन 1 और 2 के इलाकों को है। भूकंप के पांचवे जोन में देश का कुल 11 फीसदी हिस्सा आता है तो चौथे जोन में 18 फीसदी हिस्सा आता है। वहीं, तीसरे और दूसरे जोन में देश का 30 फीसदी हिस्सा आता है।
ये है भारत का सबसे सेफ इलाका
आपको बता दें कि भूकंप के लिहाज से जोन 1 का इलाका सबसे सुरक्षित है जहां भूकंप आने की संभावना बहुत कम है। जोन-1 में पश्चिमी मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक पूर्वी महाराष्ट्र और ओडिशा को शामिल किया गया है। लेकिन जोन-1 को भारत में भूकंप के जोन के रूप में नहीं माना जाता। भारत में भूकंप के जोन 2 को सबसे कम खतरे वाला इलाका माना जाता है इसमें राजस्थान, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश का कुछ हिस्सा, पश्चिम बंगाल और हरियाणा को शामिल किया गया है।
यह भी पढ़ें : समुद्र तट पर आया रहस्यमयी गोला, देखने वालों के उड़े होश
यहां पर है भूकंप का ज्यादा खतरा
यदि भारत में सबसे ज्यादा खतरे वाले इलाकों की बात की जाए तो इनमें जोन-5 में आने वाले शहर आते हैं। इनमें गुजरात का कच्छ, उत्तरांचल और पूर्वाेत्तर राज्य आते हैं। वहीं जोन-4 में भी भूकंप का खतरा रहता है, जो जोन-5 के मुकाबले कम होता है। इस इलाके में राजधानी दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर, पश्चिमी गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तरांचल, उत्तर प्रदेश के पहाड़ी इलाके और बिहार-नेपाल सीमा के कई इलाके शामिल हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |