/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2023/03/03/01-1677840218.jpg)
यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी सीक्रेट गर्लफ्रेंड के लिए सोने का महल बनवाया है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पुतिन ने इस महल के लिए 120 मिलियन अमरीकी डालर यानी 990 करोड़ रुपए खर्च किए हैं, जहां वे अपनी जिमनास्ट प्रेमिका अलीना काबेवा के साथ खुफिया रूप से रहते हैं।
ये भी पढ़ेंः दिल की तेज धड़कन है घातक, ये 4 लक्षण दिखाते हैं कि समस्या नहीं है छोटी
एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 13,000 वर्ग फुट की हवेली का निर्माण 2020 में शुरू हुआ और दो साल में पूरा हुआ। इसे पूरी तरह से रूसी डाचा की तर्ज पर बनाया गया है। द प्रोजेक्ट की रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन का नया एस्टेट वल्दाई झील के पास स्थित है। यहां उनके बच्चों के लिए एक खेल का मैदान भी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पुतिन के बच्चों के अलावा अलीना काबेवा की कुछ महिला रिश्तेदारों को भी आलीशान हवेली में समय बिताते हुए देखा गया है।
ये भी पढ़ेंः सिर्फ एक SMS भेजकर ब्लॉक कराएं Aadhaar, ऐसे रोकें Card का गलत यूज
कुछ तस्वीरों में एक कांच की मेज के चारों ओर सोने की कुर्सियां और छत से लटकते हुए सोने की पत्ती के साथ एक गोलाकार झूमर दिखाया गया है। इस घर को बनाने में काला धन लगा है। खबरों के मुताबिक, पुतिन के बैंकर कहे जाने वाले रूसी कारोबारी यूरी कोवालचक की कंपनी ने साइप्रस में जमा ब्लैक मनी इस घर में लगाया है। इस बात की खुलासा कंपनी के एग्जीक्यूटिव ने किया है। वे यूक्रेन पर रूस के हमले से खफा हैं। दावा किया है कि एलिना पुतिन की गर्लफ्रेंड हैं। हालांकि, पुतिन ने कभी भी सार्वजनिक तौर पर ये बात नहीं की है। एलिना की पुतिन के साथ नजदीकियों और बच्चों की खबरें अक्सर मीडिया में आती रहती हैं। एलिना एक रूसी राजनेता, मीडिया मैनेजर और एक रिटायर्ड रिदमिक जिम्नास्ट हैं। उन्होंने अपने करियर में 2 ओलंपिक मेडल, 14 वर्ल्ड चैंपियनशिप और 21 यूरोपियन चैंपियनशिप मेडल अपने नाम किए।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |