/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/03/11/097352c76f2d4e2083617f06635315d8-1646994073.jpg)
विदेशों में प्यार और पैसा दोनों को खास तवज्जों दी जाती है। इनके लिए कोई भी किसी भी उम्र का शख्स कुछ भी कर सकता है। यहां किसी तरह की कोई बाउंडेशन नहीं है। हाल ही में यूक्रेन रूस के बीच युद्ध चल रहा है, जो 17 दिन में प्रवेश कर चुका है। इसी बीच आपको रूसी राष्ट्रपति पुतिन की पूर्व पत्नी के बारे में कुछ खुलासा करने वाले हैं।
व्लादीमीर पुतिन ने अपनी पत्नी ल्यूडमिला को तलाक दे दिया है लेकिन पुतिन ने बेशक आधिकारिक तौर पर कोई दूसरी शादी नहीं की है लेकिन गर्लफ्रेंड रखने का शौक रखते हैं। इसी के साथ उनकी पत्नी भी कमाल की है।
उनकी पूर्व पत्नी ने जरूर खुद से 20 साल छोटे एक रूसी कारोबारी से शादी रचा ली। अब वो उसके साथ फ्रांस के आलीशान बंगले में रहती हैं।
यह भी पढ़ें- रूसी मिसाइलों और बमबारी के बीच तितर-बितर हो रहे यूक्रेनियन, पढ़िए एक खौफ की कहानी
ल्यूडमिला अपने 21 साल छोटे आर्तुर के साथ रहती हैं। ये बंगला फ्रांस के समुद्रकिनारे स्थित शहर रिबिट्ज में है, जहां अमीर लोग ही ज्यादा रहते हैं। ये शहर को रेसोर्ट्स का शहर कहा जाता है। दुनियाभर के पैसे वाले लोगों के बंगले यहां पर हैं। ल्यूडमिला यानि पुतिन की पूर्व पत्नी के नाम से खरीदा गया ये बंगला ना केवल आलीशान है बल्कि खासी कीमत वाला भी। अब वो इस शानदार बंगले में आलीशान जिंदगी जीती हैं।
ल्यूडमिला इस समय 64 साल की हैं तो उनके नए पति आर्तुर ओचेरत्नी 44-45 साल के। हर कोई ये तो जानना चाहेगा कि कैसे पुतिन की पूर्व पत्नी को उम्र में इतने छोटे पुरुष से ना केवल प्यार हो गया बल्कि उन्होंने उससे शादी भी रचा ली।
यह भी पढ़ें- यूक्रेन के बाद अब भूख से मर रहा ये देश, इतना महंगा बिक रहा एक ब्रेड का टुकड़ा
जानकारी के लिए बता दें कि ल्यूडमिला सोवियत संघ की आधिकारिक एयरलाइंस एयरोफ्लोत में एयरहोस्टेस थीं। वो पुतिन से अपने किसी परिचित के घर मिलीं। उसके बाद पुतिन को भा गईं। पुतिन उन दिनों केजीबी में जासूस हुआ करते थे लेकिन वो इस सुंदर एयरहोस्टेस के दीवाने हो गए। बाद में दोनों ने 1983 में शादी की।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |