/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2023/04/21/russia-war-plane-1682064594.png)
नई दिल्ली। इस समय रूस और और यूक्रेन के बीच भीषण युद्ध चल रहा है। इस युद्ध के दौरान रूस के युद्धक विमान यूक्रेन पर जमकर बम बरसा रहे हैं जिनसे भारी तबाही मची हुई है। लेकिन इसी बीच एक ऐसी खबर आई जिसके बारे में जानने के बाद रूस में रहने वालों के होश उड़ गए। दरअसल, हुआ ऐसे कि रूस के एक युद्धक विमान ने अपने ही देश के शहर पर 500 किलो का बम गिरा दिया। यह शहर बेलगॉरॉड है जहां पर 400,000 से अधिक की आबादी रहती है। इस शहर पर रूस की वायुसेना के एक एसयू-34 लड़ाकू विमान ने बम दाग दिया।
यह भी पढ़ें : Video- अब आई चौकोर पहियों वाली साइकिल! जानिए सड़क पर कैसे दौड़ती है
मची इतनी तबाही
बेलगॉरॉड शहर पर गिरे इस 500 किलो के बम विस्फोट में कम से कम 2 महिलाएं घायल हो गईं और कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। इतना ही नहीं बल्कि जहां यह बम गिरा वहां पर 70 फीट गहरा गड्ढा छोड़ हो गया। वहां पर आसपास मौजूद कारें क्षतिग्रसत हो गई। रूस का यह शहर यूक्रेन की सीमा से लगभग 15 मील दूर पर स्थित है। इस घटना को बेलगॉरॉड क्षेत्र के गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने कहा कि एक महिला को सिर में चोट लगने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जबकि विस्फोट के बाद एक अन्य महिला का इलाज किया गया था।
यह भी पढ़ें : महाशक्ति पर भारी पड़ी सहनशक्ति, जानिए क्यों यूक्रेन से युद्ध नहीं जीत पाया रूस
गलती से गिरा बम
आपको बता दें कि रूस के युद्धक विमान द्वारा यह बम गलती से गिरा था। दरअसल, बेलगॉरॉड यूक्रेन की सीमा से लगता जिस वजह से युद्ध के कारण यहां पर गलती से बम गिरा है। रूस के यूक्रेन पर आक्रमण की शुरुआत के बाद से अब यहां लगभग 30 लोग मारे गए हैं और 123 घायल हुए हैं। क्योंकि यूक्रेन भी यहां पर रूसी आक्रामकता का जवाब देता है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |