
बॉलीवुड की तरह रशियन सिनेमा और वहां की एक्ट्रेसेस को भी दुनियाभर में काफी पसंद किया जाता है। रूस की कई एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती और ग्लैमरस अंदाज के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती हैं। ऐसे में आज हम आपको रूस की पांच सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस के बारे में बता रहे हैं जो इंस्टाग्राम पर भी मौजूद हैं।
Svetlana Ustinova
यह रूस की एक ऐसी खूबसूरत एक्ट्रेस हैं जो अचानक से ही अभिनेत्री बनी हैं। साल 2005 में जब वो मॉस्को में पढ़ाई कर रही थीं, तब उन्हें रूसी हिप-हॉप ग्रुप के लिए म्यूजिक वीडियो में काम करने का ऑफर मिला था। इसके बाद वो फेमस रूसी रैपर Detsl के लिए एक दूसरी म्यूजिक वीडियो में नजर आई थीं।
Anna Chipovskaya
यह भी रूस की एक शानदार और खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार हैं। Nikita Khrushchev के शासन के दौरान सोवियत संघ के जीवन पर बेस्ड एक टीवी सीरीज The Thaw में उनके रोल ने खूब चर्चा बटोरी थी।
यह भी पढ़ें : अरुणाचल में है दुनिया का सबसे ऊंचा प्राकृतिक शिवलिंग, आकार देखकर दंग रह जाते हैं लोग
Irina Gorbacheva
रूसी सिनेमा में यह एक जाना-माना नाम हैं। फिल्म Arrhythmia में काम करने के बाद एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी ने ऊंची उड़ान उड़ी थी। इस फिल्म से पहले भी एक्ट्रेस अपनी फनी और डेयरिंग इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर चर्चा में रहती थीं। वे अक्सर ही नो मेकअप लुक में अपनी फोटोज फैंस संग शेयर करती हैं और अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं।
Svetlana Khodchenkova
रूस की इस एक्ट्रेस को एक्टिंग की दुनिया का काफी एक्सपीरियंस है। वे अपने करियर में कई अलग-अलग तरह के रोल्स कर चुकी हैं। Svetlana Khodchenkova रूस की मोस्ट ब्यूटीफुल एक्ट्रेसेस में शुमार की जाती है।
Renata Litvinova
रूसी सिनेमा की डीवा कही जाने वाली Renata Litvinova अपने ग्रेस के लिए जानी जाती हैं। आप इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस की सुपर गॉर्जियस तस्वीरें देख सकते हैं। उनके ज्यादातर लुक्स ब्लैक एंड व्हाइट से इंस्पायर होते हैं। साल 2018 में Christian Dior ने Renata के साथ ब्रांडेड परफ्यूम बनाने के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |