
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध ने अब खतरनाक मोड़ ले लिया है। रूस के हमले में यूक्रेन लगभग पूरी तरह तबाह हो गया है। यूक्रेन की मदद कर रहे पश्चिमी देश रूस के खिलाफ अपनी सेनाएं उतारने से डर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस पर कई प्रतिबंध लगाने के एलान किए हैं, लेकिन उन्होंने कहा है कि यूक्रेन में अमेरिका अपनी सेना नहीं उतारेगा। 30 देशों वाला समूह नाटो भी रूस को सीधे तौर पर हमले की धमकी नहीं दे रहा है।
यह भी पढ़ें : मणिपुर में Th. Radheshyam Singh के घर भोजन करके गदगद हुए अमित शाह, थाली देखकर मुंह में आ जाएगा पानी
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने चेतावनी दी है कि अगर किसी भी देश ने दखल देने की और हमारे देश के लिए खतरा पैदा करने की कोशिश की, तो रूस की इस पर तुरंत प्रक्रिया होगी। ऐसे परिणाम देखने को मिल सकते हैं जो इतिहास में पहले कभी अनुभव नहीं किया गया होगा। रूस के पास ऐसे विनाशक हथियार हैं जिनसे नाटो और अमेरिका भी खौफ खाते हैं। ऐसे में हम आपको रूस के 5 खतरनाक हथियारों के बारे में...
यूक्रेन में तबाही मचाने वाले रूस के खिलाफ अमेरिका और नाटो उतरने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह रूस के खतरनाक हथियार हैं। इन हथियारों से रूस अपने किसी दुश्मन को तबाह कर सकता है। इन हथियारों की तैनाती करने से ही दुश्मन खौफ खाने लगते हैं। रूस के पास दुनिया का सबसे बड़ा परमाणु बम है। साल 1961 में सोवियत संघ (आज का रूस) ने महाविनाशक हाइड्रोजन बम का टेस्ट किया था। अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा पर जो परमाणु बम गिराया था उससे यह हाइड्रोजन बम 3333 गुना अधिक शक्तिशाली था।
यह भी पढें : फागुन के इस मौसम में परवान पर है असम का प्राकृतिक सौंदर्य, ये तस्वीरें जीत लेंगी दिल
1- जार बम दुनिया का सबसे बड़ा परमाणु बम है। इसके फटते ही लाखों लोगों की मौत हो सकती है। इसके अलावा लोग स्किन और सांस से संबंधित बीमारियों के शिकार हो जाएंगे।
2- रूस की किंझल हाइपरसोनिक मिसाइलें बेहद खतरनाक हैं। रूस के मिग 31 लड़ाकू विमानों में इस हाइपरसोनिक परमाणु मिसाइल को लगाया गया है।
3- रूस के पास 2S7 Pion तोप है यह कम दूरी का परमाणु हमला कर सकती है। इस तोप के जरिए 203 MM के परमाणु बम से हमला किया जा सकता है।
4- रूस के पास बेलगोरोड परमाणु सबमरीन है जिसे दुनिया की सबसे बड़ी सबमरीन कहा जाता है। पोसाइडन टारपीडो से लैस ये सबमरीन रेडियो एक्टिव सुनामी पैदा कर सकती है।
5- इनके अलावा रूस के पास T-14 अर्माटा टैंक है जो बेहद खतरनाक है। इसको रिमोट कंट्रोल से चलाया जाता है। यह टैंक बिना क्रू मेंबर्स के अपने लक्ष्य पर सटीक निशाना लगा सकता है। यह एक मिनट में 10 से 12 राउंड फायरिंग कर सकता है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |