/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/12/09/..16-1607504655.jpg)
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें नागपुर के के एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि संघ प्रमुख को कोरोना वार्ड में रखा गया है और उनकी तबीयत स्थिर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर नजर रख रही है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है। आरएसएस ने ट्वीट कर बताया है कि डॉक्टर मोहन भागवत का कोरोना टेस्ट कराया गया था। डॉक्टर भागवत के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर भागवत के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट शुक्रवार की दोपहर पॉजिटिव आई। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टर भागवत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि नागपुर, पुणे और मुंबई जैसे महानगर कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कोरोना पर राज्यों के सीएम से चर्चा की थी और इस महामारी से निपटने के लिए उपाय सुझाए थे। इस बीच कोरोना महामारी को रोकने के लिए पूरे देश में युद्धस्तर पर वैक्सीनेशन का कार्यक्रम भी चल रहा है।
महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार प्रतिदिन 50 हजार से ज्यादा नए मामले मिल रहे हैं। देश में बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 58,993 मामले सामने आए जबकि 301 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के आंकड़े 32,88,540 हो गए हैं जबकि महामारी से मरने वालों की संख्या 57,329 हो गई है। बीते 24 घंटे में नागपुर में 6,489 नए मामले सामने आए जबकि 64 लोगों की मौत हो गई है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |