लंदन. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की रेस में शामिल ऋषि सुनक ने चीन पर सख्त होने का वादा किया है। रविवार को उन्होंने एशियाई महाशक्ति को घरेलू और वैश्विक सुरक्षा के लिए 'नंबर वन खतरा' बताया। दरअसल, सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी की लिज ट्रस ने उन पर चीन और रूस पर कमजोर होने का आरोप लगाया था। इसके जवाब में सुनक का यह बयान आया है। 

यह भी पढ़े : Sawan Somwar Wishes 2022: सावन के पावन महीने में अपनों को भेजें ये खास संदेश


इससे पहले चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने सुनक को ब्रिटेन-चीन संबंधों को विकसित करने पर एक स्पष्ट और व्यावहारिक दृष्टिकोण रखने वाला उम्मीदवार बताया था। ऐसे में सुनक का हालिया बयान चीनी प्रशासन के लिए भी झटके से कम नहीं है। सुनक ने दावा किया कि चीन 'हमारी तकनीक' चुरा रहा है और हमारे विश्वविद्यालयों में घुसपैठ कर रहा है। 

यह भी पढ़े : Sawan Kanvar Yatra: सावन के महीने में कांवड़ यात्रा का विशेष महत्व, सबसे कठिन मानी जाती है डाक कांवड़ यात्रा, जानिए


साथ ही चीन रूसी तेल खरीदकर विदेश में व्लादिमीर पुतिन को बढ़ावा दे रहा है। इसके अलावा ताइवान सहित पड़ोसियों को धमकाने के प्रयास में भी लगा हुआ है। उन्होंने चीन की वैश्विक बेल्ट एंड रोड योजना पर अपमानजनक ऋण के जरिए विकासशील देशों को दबाने का आरोप लगाया।