/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/02/03/tweet-1612351948.jpg)
विदेशी पॉप स्टार्स को भारत में चल रहा किसान आंदोलन का समर्थन करना भारी पड़ गया है क्योंकि उन्हें अक्षय कुमार और अजय देवगन ने करारा जवाब दिया है। आपको बता दें कि किसान आंदोलन पर पॉप स्टार रिहाना ने ट्वीट किया गया था जिसके यह मुद्दा सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। कई सिलेब्स और ग्रेटा थनबर्ग सहित कई इंटरनैशनल ऐक्टिविस्ट किसानों के समर्थन में ट्वीट कर रहे हैं। रिहाना के बाद पॉर्न स्टार मिया खलीफा ने भी इस मामले पर ट्विटर पर लिखा था। सोशल मीडिया पर चल रहे ट्वीट वॉर के बाद विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करके कहा कि बिना जानकारी के कुछ भी कहना गलत है। कृषि कानून भारत की संसद से पारित हुए हैं। अब बॉलिवुड ऐक्टर्स अक्षय कुमार और अजय देवगन भारत का नाम खराब करने वाले इन ट्वीट्स के विरोध में आए हैं। उन्होंने देश के लोगों से एकजुट रहने के लिए कहा है।
रिहाना के ट्वीट के बाद ट्विटर पर मचे बवाल के बाद विदेश मंत्रालय ने बयान में लिखा था कि भारत की संसद ने पूरी जिरह और बातचीत के बाद कृषि सेक्टर में सुधारवादी कानून पारित किया है। ये सुधार किसानों के बड़ा मार्केट और सहूलियत देंगे। भारत के कुछ हिस्सों के किसानों के बहुत छोटे से हिस्से को इन सुधारों पर शक है। जारी किए गए बयान में यह भी लिखा गया है कि इस आंदोलन पर कुछ ग्रुप अपना मुद्दा आगे लाकर इन्हें भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। बयान में 26 जनवरी पर देश की राजधानी में हुई हिंसा का भी जिक्र है।
मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स की तरफ से यह गुजारिश की गई है कि ऐसे मामलों पर कॉमेंट करने से पहले मुद्दे को अच्छी तरह से समझ लिया जाए। सनसनी के लालच में सोशल मीडिया चल रहे हैशटैग्स और कॉमेंट्सए खासकर जिन्हें सिलेब्स कर रहे हैंए ना तो वे सही हैं न ही जिम्मेदारी भरे।
इस पर अक्षय कुमार ने लिखा हैए किसान हमारे देश का बहुत अहम हिस्सा हैं। उनकी समस्याओं को हल करने की जो कोशिश की जा रही है वह सबके सामने है। इस सौहार्दपूर्ण प्रस्ताव का समर्थन करेंए ना कि उनका ध्यान दें जो कि मतभेद करवाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं अजय देवगन ने लिखा हैए भारत और भारत की पॉलिसीज के खिलाफ किसी झूठे प्रोपागैंडा में मत आइए। इस घड़ी में बिना किसी झगड़े के एकजुट होने की जरूरत है।
रिहाना ने लिखा था हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे। वहीं, मिया खलीफा ने ट्वीट किया है कि मानवाधिकार उल्लंघन को लेकर आखिर क्या चल रहा है। उन्होंने नई दिल्ली के आस-पास इंटरनेट काट दिया।
रिहाना ने ट्वीट के साथ खबर ट्वीट की है जिसमें लिखा है कि पुलिस और किसानों के बीच हुई झड़प के बाद भारत ने दिल्ली के आसपास इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। रिहाना के ट्वीट के बाद जानी.मानी स्वीडिश इन्वाइरनमेंटल ऐक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने ट्विटर पर लिखा है हम एकजुटता से भारत के किसानों के साथ हैं। अब इस मुद्दे से कई इंटरनैशनल ऐक्टिविस्ट जुड़ रहे हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |