/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/09/04/01-1630763192.jpg)
कहा जाता है कि यदि किसी को सच्चे दिल से चाहें तो उसका रंग हम पर चढ़ जाता है या फिर वो हमारी तरह हो जाता है। दोनों एक-दूजे में इतना डूब जाते हैं कि फिर प्यार की रंगत से अलग होना मुश्किल हो जाता है। चेहरा, रंग-रूप, अंदाज, आदतें सब कुछ एक जैसी लगने लगती हैं।
ऐसा ही एक मामला सामने आया है नीदरलैंड में जहां एक युवती का अपनी घोड़ी के प्रति जबर्दस्त लगाव है। दोनों को पहली नजर में देखते ही हर कोई चौंक जाता है। रिश्ता ऐसा कि दोनों के बाल एक जैसे लगते हैं। ये ही बाल सोशल मीडिया पर सबका ध्यान अपनी ओर खींचते हैं। जानकारी के अनुसार नीदरलैंड्स की रहने वाली नियोमी और उनकी घोड़ी दोनों का हेयर स्टाइल एक जैसा है। दोनों के बाल कर्ली हैं। नियोमी के अनुसार उन्होंने पहली बार जब उस घोड़ी को देखा तभी से उसकी दीवानी हो गई थीं। उन्हें ऐसे लगा मानों वो उनके सपने पूरे करने आई हो।
नियोमी के मुताबिक उन्होंने अपनी घोड़ी का नाम स्टॉर्म (तूफान) रखा है। पांच साल में दोनों के बीच प्यार और प्रगाढ़ हो गया है। एक इंटरव्यू में नियोमी ने स्वीकार किया कि उन्हें स्टॉर्म पर जबर्दस्त विश्वास है। नियोमी अक्सर इंस्टा पर दोनों की तस्वीरे शेयर करती हैं। उन्होंने उसके साथ कई फोटोशूट करवाए हैं। नियोमी बताती हैं कि फोटोशूट के दौरान स्टॉर्म काफी शांत रहती है। वो बड़े ही प्यार से फोटोशूट करवाती है। दोनों को एक-दूसरे के साथ रहना काफी पसंद है। नियोमी उसके साथ वॉक पर भी जाती हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |