/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/04/02/corona-ka-tika-1617355436.jpg)
झारखंड की राजधानी रांची के सदर अस्पताल में शुक्रवार को कोरोना विस्फोट हुआ है। राजधानी रांची के सदर अस्पताल के सात चिकित्सक और पांच कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद तत्काल सदर अस्पताल में ओपीडी सेवा को बंद कर दी गयी है।
सदर अस्पताल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ. एस मंडल ने यहां बताया कि अस्पताल को पूरी तरह से कोविड इंटीग्रेटेड हॉस्पिटल बना रहे हैं इसलिए ओपीडी अगले आदेश तक बंद कर दी गई है।
केवल इमरजेंसी वाले मरीजों का ही इलाज किया जाएगा। वहीं, कोविड मरीजों के लिए बेड भी बढ़ाए जा रहे हैं जिससे कि ज्यादा से ज्यादा कोरोना के मरीजों को एडमिट कर उनका इलाज किया जा सके।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |