मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज गुजरात में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में आते रुझानों पर कहा कि इन दिनों ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाल रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को कहीं आने वाले समय में ‘कांग्रेस खोजो यात्रा’ ना निकालनी पड़े। 

ये भी पढ़ेंः Gujarat Election Result: पेटलाद सीट पर बीजेपी के कमलेशभाई पटेल 17954 वोटों से जीते, कांग्रेस को दिया झटका


चौहान ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि गुजरात में पार्टी की महाविजय होने जा रही है। ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता का विश्वास, श्रद्धा और स्नेह प्रकट हुआ है। इन परिणामों ने सिद्ध कर दिया कि मोदी कल्पवृक्ष हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं, ऐसा ना हो कि कहीं उन्हें ‘कांग्रेस खोजो यात्रा’ करनी पड़े। 20 सीटों के नीचे सिमटना कांग्रेस की स्थिति प्रकट कर रहा है। अब वे सोचे या ना सोचें। चौहान ने विश्वास जताया कि हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा को जीत हासिल होगी।

ये भी पढ़ेंः हिमाचल में ये हैं 1000 वोटों से कम के मार्जिन वाली 21 सीटें, जिन्होंने तय किया राज्य का किंग


आपको बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा बंपर जीत की ओर बढ़ रही है। अभी तक भाजपा 153 सीटें जीतती नजर आ रही है। वहीं कांग्रेस महज बीस सीटों पर आगे चल रही है। वहीं केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने 6 सीटों पर बढ़त बना रखी है। वहीं तीन सीटों पर निर्दलीय आगे चल रहे हैं।