भारतीय वायुसेना में हाल ही में शामिल राफेल लड़ाकू विमान 26 जनवरी को भारत की गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होगा और फ्लाईंपास्ट का समापन इस विमान के वर्टिकल चार्ली फार्मेशन में उड़ान भरने से होगा। यह जानकारी भारतीय वायुसेना ने सोमवार को दी।

वर्टिकल चार्ली फार्मेशन में विमान कम ऊंचाईं पर उड़ान भरता है, सीधे ऊपर जाता है और उसके बाद कलाबाजी खाते हुए एक ऊंचाईं पर स्थिर हो जाता है। वायुसेना प्रवक्ता विंग कमांडर इंद्रनील नंदी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, फ्लाईंपास्ट का समापन एक राफेल विमान के वर्टिकल चार्ली फार्मेशन से होगा। 

भारत की वायुशक्ति क्षमताओं में तब बढ़ोतरी हुईं थी जब गत वर्ष 10 सितम्बर को फ्रांस निर्मित पांच बहुद्देश्यीय राफेल लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना में शामिल किये गए थे। नंदी ने बताया कि 26 जनवरी को फ्लाईंपास्ट में वायुसेना के कुल 38 विमान और भारतीय थल सेना के चार विमान शामिल होंगे।