/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/12/12/Radish-Leaves-1639292835.jpg)
सर्दियों (Winters) में नियमित रूप से मूली के पत्तों (Radish Leaves) से तैयार जूस का सेवन करना कई बीमारियों में फायदा पहुंचाता है। मूली के पत्तों (Radish Leaves) में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, क्लोरीन, सोडियम, आयरन, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों के साथ विटामिन ए, विटामिन बी और विटामिन सी की भी मात्रा होती है। इन पत्तों (Radish Leaves) में मौजूद गुण सर्दियों में आपको कई हेल्थ प्रॉब्लम्स से बचाएंगे। जानिए कैसे तैयार करें मूली के पत्तों का रस-
फ्रेश मूली के पत्ते (Radish Leaves) लें और 2-3 बार साफ पानी से धो लें। पत्तों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और मिक्सी में पीस लें, इसके बाद इसमें काला नमक, एक चुटकी काली मिर्च पाउडर और नींबू का रस मिलाएं। इस जूस को आप रोज सुबह पी सकते हैं।
इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जिससे डाइजेशन को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है। पाचन क्रिया कमजोर है तो नियमित रूप से मूली के पत्तों (Radish Leaves) के रस का सेवन आपको फायदा पहुंचाएगा। बढ़ते वजन से परेशान हैं तो इसमें भी मूली के पत्तों (Radish Leaves) के रस का सेवन आपको फायदा पहुंचाएगा। इससे वेट लॉस में मदद मिलेगी।
लो ब्लड प्रेशर की समस्या में भी मूली के पत्तों से (Radish Leaves) तैयार जूस आपके लिए फायदेमंद होगा। मूली के पत्तों में मौजूद सोडियम की मात्रा भी आपको फायदा पहुंचाएगी। इससे शरीर में नमक की कमी दूर होती है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |