कोरोना काल में उत्तर प्रदेश के मथुरा में बहुत ही अजीब तरह की घटना देखने को मिली है। जहां एक मां ने वृंदावन थाना क्षेत्र अंतर्गत चामुंडा घाट के पास यमुना नदी में एक तसले में नवजात को रखकर बहा दिया है। नवजात को तसले में ऐसे देखकर कुछ लोगों ने तसला सहित बच्चे को नदी से बाहर निकाला और पुलिस को खबर दी है। आखिर एक मां ऐसा कैसे कर सकती है।

 

मौके पर पहुंची पुलिस ने शिशु को चाइल्ड केयर लाइन की मदद से जिला अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती करा दिया है। डॉक्टर्स ने जांच कर बताया कि बच्चा ट्रांसजेंडर है। जहां एक ओर अंदाजा लगाया जा रहा है कि बच्चा ट्रांसजेंडर होने के कारण मां ने ऐसा किया है। समाज में जागरुकता नहीं होने के कारण लोग ऐसा करते है। यही कारण यह नवजात भी इसका शिकार हो गया है।

डॉक्टर्स ने बताया कि नवजात एक दम स्वस्थ है। किसी तरह की कोई गड़बड़ नहीं है। मां कितनी निर्दयी हो सकती जिसने यमुना नदी से नवजात को तसला सहित पहले ही बाहर निकाल लिया है। नवजात शिशु लोहे के तसले में सफेद अंगोछा में लिपटा हुआ था। चाइल्ड केयर लाइन मथुरा में नवजात सुरक्षित है। चाइल्ड केयर लाइन मथुरा में बच्चा एकदम स्वस्थ है लेकिन वह ट्रांसजेंडर है।  फ़िलहाल पुलिस द्वारा बच्चे के बारे में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है।